इटारसी। कांग्रेस और उसके समर्थक छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने आज निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने तहसीलदार ऋषि मौर्य को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर कांगे्रस अध्यक्ष पंकज राठौर, एनएसयूआई के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, विक्रमादित्य तिवारी सहित कांग्रेस और छात्र संगठन के अनेक सदस्य मौजूद थे।
दोपहर में तहसील कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नगर अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने नेतृत्व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि निजी स्कूल फीस, किताबों, यूनिफार्म के मामले में मनमाना रवैया अपनाए हुए हैं। सीबीएसई, केन्द्रीय विद्यालयों एवं नवोदय में एनसीईआरटी की किताबों का सेट दो से पांच सौ में आता है जबकि निजी स्कूल यही किताबों पर हज़ारों रुपए खर्च करा रहे हैं। मांग है, निजी प्रकाशन की पुस्तकें बंद कर पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें चलाएं, दुकान विशेष से किताब खरीदी की बाध्यता खत्म कराएं। फीस की दरें शासन तय करे, यूनिफार्म पर शासन नज़र रखे। निजी स्कूलों में अभिभावक-पालक संघ बनाए जाएं।
निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक के लिए सौंपा ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








