---Advertisement---

निरंकुशता समाप्त करने श्रीकृष्ण ने रुकमणी से विवाह किया

By
On:
Follow Us

कल्चुरी भवन में श्रीमद् भागवत कथा का छटवे दिन का आयोजन
इटारसी। कल्चुरी भवन में श्रीमद् भागवत कथा के षष्टम दिवस आचार्य पं. मधुसूदन शास्त्री ने कथा को विस्तार देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को रुकमणी से विवाह करना इसलिए जरूरी था कि वह समाज की निरकुंशता को समाप्त करना चाहते थे। कथा को विस्तार देते हुए पं. मधुसूदन शास्त्री ने कहा कि विदर्भ देश के कुन्डिन नरेश महाराज भीष्मक अपने बढ़े बेटे रुकमी के स्नेहवस अपनी कन्या रुकमणी का विवाह तेदिनरेश राजा दमघोष के पुत्र शिशुपाल से करना चाहते थे।
महाराजा भीष्मक ने रुकमणी के विवाह की सारी व्यवस्था कर ली थी और राजा दमघोष को बारात लाने का निमंत्रण भी भेज दिया था। महाराजा भीष्मक ने शिशुपाल के साथ रुकमणी के विवाह की तैयारियां ऐसी की थी मानों पृथ्वी पर स्वर्ग उतर आया हूं। भगवान श्रीकृष्ण और रुकमणी एक दूसरे को मन ही मन बहुत चाहते थे। रुकमणी को जब यह लगा कि उसे सहारा देने वाला कोई नहीं है तब उसने राज्य के एक ब्राह्मण से भगवान श्रीकृष्ण को पाती भिजवाई और पाती में अपने अपहरण की पूरी बात लिखी कि किस तरह भगवान उसके राज्य में आकर उसका अपहरण कर लें और उससे विवाह कर लें। भगवान कृष्ण के पास रुकमणी का संदेश देने वाला ब्राह्मण जब पहुंचा तब उन्होंने उससे यही कहा कि रुकमणी यदि मुझे चाहती है तो मैं भी रुकमणी को उतना ही चाहता हूं। भगवान श्रीकृष्ण अपने साथी दारूक को निर्देश दिया कि वह रथ लेकर आए।
पं. मधुसूदन शास्त्री ने कहा कि आज के समय के अपहरण और भगवान के समय के अपहरण में जमीन आसमान का अंतर है। आज के समय के अपहरण कामुकता और हत्या के लिए किए जाते हैं। जबकि भगवान श्रीकृष्ण ने रुकमणी का विवाह उनके पिता के द्वारा अपने पुत्र रुकमी के कारण शिशुपाल से करने का जो निर्णय लिया था वह रुकमणी को स्वीकार नहीं था। स्वयं रुकमणी ने भगवान को अपने अपहरण के लिए एक ब्राह्मण के हाथों पाती भेजी थी। भगवान श्रीकृष्ण रथ पर सवार होकर विदर्भ देश पहुंचे और रुकमणी की योजना के अनुसार जब वह विवाह के एक दिन पूर्व गिरिजापूजन के लिए जा रही थी तब गिरिजापूजन से लौटते समय भगवान श्रीकृष्ण ने रुकमणी का हरण किया। रुकमणी के भाई रुकमी ने जब अपहरण में व्यवधान डालने की कोशिश की तब श्रीकृष्ण ने उसके बाल काटकर उसकी मूछें मुड़वा दीं। तब रुकमणी के अनुरोध पर ही भगवान कृष्ण ने रुकमी को छोड़ा। आज कल्चुरी भवन में श्रीकृष्ण-रुकमणि विवाह का आयोजन किया। पूरा विवाह जैसा माहौल था और रुकमणी का कन्यादान चौकसे परिवार ने किया। भगवान कृष्ण की बारात में श्रद्धालु झूमकर नाचे। शनिवार का कथा का विश्राम हो जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.