प्रमोद गुप्ता सारणी से
सारनी। शहर में समाज सेवी अशोक पचौरिया के माध्यम में अपील का पर्चा दिन भर चर्चा का विषय बना रहा है। पर्चे में सारनी बचाओं निर्दलीय जिताओं की अपील की है। समाजसेवी ने पर्च के माध्यम से क्षेत्र के मतदाताओं को यह बताने का कार्य किया है कि छह वर्ष में लगभग 25 हजार मतदाता शहर से कम हुए है और दोनों राजनैतिक पार्टियों के माध्यम से विधायक, सांसद ने शहर को बचाने की कोई पहल नही की है। जिससे क्षेत्र के मतदाताओं आक्रोश का माहौल बना हुआ है। उन्होने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 36 वार्डो से लगातार क्षेत्र के लोगों का पलायन जारी है। इसे रोकने के लिए कभी भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कोई पहल नही की गई है। ऐसी परिस्थितियों में उन्होने भाजपा और कांग्रेस को मतदान न करने की अपील की है। यह पर्चा सारनी के तेरह, पाथाखेड़ा के सोलह और शोभापुर, बगडोना के सात वार्डो में वितरण किया गया है। साथ ही उन्होने कहा है कि जो निर्दलीय प्रत्याशी नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष के लिए विजयी होता है तो शपथ पत्र देकर यह सौगंध खानी चाहिए कि वह किसी भी राजनैतिक पार्टी में न जाकर क्षेत्र को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होने अपने पर्चे में जनप्रतिनिधियों से कई तरह के सवाल किए है। जैसे जनप्रतिनिधियों को पता था कि जब लगातार सारनी की इकाईयां बंद हो रही है तो उन्हे बचाने के लिए कोई पहल क्यों नही की गई और जैसे ही चुनाव सामने आ रहे है तो वैसे सत्तापक्ष के नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री को सारनी बुलाकर अपने पक्ष में मतदान करवाने हरसंभव प्रयास कर रहे है। जिसका हर स्तर पर विरोध करने की तैयारी समाज सेवकों के द्वारा की जा रही है।
निर्दलीय को विजय बनाने के लिए समाजसेवियों ने बांटा पर्चे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







