---Advertisement---

निर्दलीय प्रत्याशी को दी जान से मारने की धमकी

By
On:
Follow Us

प्रमोद गुप्ता सारणी से
सारनी। नगरीय निकाय चुनाव अब शवाब पर है और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क कार्यों में जुट गए है। इसी बीच नगरपालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति हेमराज नागले ने कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा धमकी दिए जाने और जान से मारने की शिकायत रिटर्निंग अधिकारी को करके सारनी की राजनीति में गरमाहट पैदा कर दी है। बताया जाता है कि क्षेत्र में इन दिनों चर्चा का बाजार जोरों पर चल रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी को सत्तापक्ष के माध्यम से भारीभरकम राशि का आफर देकर समर्थन करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही उनके समर्थकों को लगी वैसे ही वे लोग रिटर्निंग अधिकारी एमएल विजयवर्गीय के समक्ष उपस्थित होकर स्वार्थी तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस-भाजपा परेशान
भारतीय जनता पार्टी से आरती झरबड़े नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है तो भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव में कूदी ज्योति नागले,कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी प्रियंका बलराम है तो कांग्रेस से बागी होकर आशा महेन्द्र भारती मैदान में कूदी है और दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस, भाजपा का गणित बिगाड़ दिया है। सारनी के तेरह वार्डो में से सात वार्ड में ज्योति नागले का वर्चस्व है जिसकी वजह से भाजपा को सीधा नुकसान हो रहा है, वहीं पाथाखेड़ा के सोलह वार्डो में आशा महेन्द्र भारती कांग्रेस और भाजपा दोनों को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचा रही है। जिसकी वजह से कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की नींद हराम हो गई है। यही वजह है कि भाजपा को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुलाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री चौहान का आगमन रविवार 11 बजे के लगभग होगा। दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय स्तर की पार्टी का समीकरण बिगाड़ दिया है।

इनका कहना है…!
निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति हेमराज नागले के माध्यम से कुछ स्वार्थी तत्वों के माध्यम से धमकी दिए जाने सबंधित शिकायत की है। जिसको लेकर सारनी पुलिस को पत्र लिखकर मामले के जांच के आदेश दिए गए है।
एमएल विजयवर्गीय, रिटर्निंग अधिकारी सारनी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.