होशंगाबाद। नर्मदांंचल में गरीब निर्धन कन्याओं का विवाह कराने की परंपरा रही है। इसी तारतम्य में विक्रम तिवारी ने अपने पिता राम कुमार तिवारी की स्मृति में पिछले 4 वर्षों से निर्धन गरीब कन्याओं का विवाह कराने का काम शुरू किया है।
बुधवार को क्षेत्र की 11 निर्धन गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन खैरी सरगना स्थित जागेश्वर धाम में किया। कन्याओं को सोने की रकम सहित गृहस्थी का सामान लक्ष्मीनारायण समाज सेवी समिति बोरना ने दिया। समिति के अध्यक्ष विक्रम तिवारी ने बताया विगत 4 वर्षों से वह क्षेत्र के गरीब और निर्धन परिवारों की कन्याओं का विवाह कराने का काम कर रहे हैं। इस आयोजन में किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं ली जाती। विवाह कार्यक्रम के बाद बारातियों के स्वागत में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया था। कवि हरगोविंद परसाई, मुकेश शांडिल्य, कीर्ति वर्मा, मनोज दुबे, प्रशांत गौरव, यशवंत पाटीदार सिंघम, सुनील तन्हा, सुनील सावला और सूत्रधार संचालक संदीप मदन गुरु ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों, पत्रकारों और क्षेत्रीय प्रतिभाओं का सम्मान भी किया।
निर्धन कन्याओं का विवाह, बारातियों ने लिया कविता का आनंद


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






