---Advertisement---

न्यास कालोनी में बनेगा सब स्टेशन

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के कई क्षेत्रों में बिजली का लोड अधिक होने से फाल्ट की समस्याएं अधिक होने लगी हैं। खासकर मालवीयगंज, सूरजगंज, सोनासांवरी नाका क्षेत्र में ऐसी परेशानी अधिक देखने को मिल रही हैं। इन परेशानियों को हल करने अब जल्द ही न्यास कालोनी के अंतिम छोर पर एक विद्युत सब स्टेशन तैयार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा की पहल पर जल्द ही सब स्टेशन बनकर तैयार होगा और शहर के उत्तरी क्षेत्र बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस सब स्टेशन के बारिश बाद बन जाने की उम्मीद की जा रही है।
एकीकृत पॉवर विकास योजना (आईपीडीएस) योजनांतर्गत एक निजी कंपनी को यह काम सौंपा है। इंटीग्रेटेड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम के तहत होने वाले काम से शहर की उत्तरी सीमा में ग्राम सोनासांवरी की सीमा से सटे क्षेत्रों को फायदा होने वाला है। इन क्षेत्रों में बिजली संबंधी लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद जतायी जा रही है। इसके तहत विद्युत फाल्ट, लो वोल्टेज की समस्याएं लगभग खत्म हो जाएंगी।
यहां से दो फीडर निकलेंगे जिससे तिरुपति नगर, महर्षि नगर, गणेश नगर, सूरजगंज, बांस डिपो वाला क्षेत्र, जीआरपी कालोनी, नई गरीबी लाइन, आयकर भवन के आसपास का क्षेत्र फायदे में रहेगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार व्यवस्था का सर्वे शुरू हो चुका है। इसके बाद शहर में नए ट्रांसफार्मर लगाने, केबल डालने, खंभे लगाने जैसे काम इसी योजना के तहत कराए जाएंगे।
न्यास कालोनी में प्रस्तावित नए बिजली सब स्टेशन बन जाने से बूढ़ी माता सब स्टेशन और पीपल मोहल्ला सब स्टेशन का भार भी कम हो जाएगा। अभी संबंधित क्षेत्रों को इन दो सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती थी। बूढ़ी माता मंदिर के पास वाले एरिए में पीपल मोहल्ला से बिजली जाती थी, इसके लिए विभाग को लंबी लाइन खींचना पड़ा है। इससे बीच में कहीं बिजली बंद होने से पूरा एरिया बंद हो जाता था। अब ये नहीं होगा और इस क्षेत्र को नए सब स्टेशन से जुड़ जाने के बाद पुराने पर लोड और परेशानी कम हो जाएगी।
इनका कहना है…!
आईपीडीएस योजना के तहत शहर में सर्वे शुरु हो चुका है। जल्द ही न्यास कालोनी के पास एक सब स्टेशन बनकर तैयार होगा। उम्मीद है कि बारिश बाद यह बन जाए। इसके अलावा इस योजना के तहत एटूझेड कंपनी का छोड़ा अधूरा काम भी पूरा होगा।
वैभव मिश्रा, जेई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.