इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर इटारसी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय 100 वी जयंती पर रोटरी क्लब के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरण किया।
सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरान्त वृद्धजनों को फल वितरित कर संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमे मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल की जो विचारधारा थी उसको मूलरूप प्रदान करने में हमारी पार्टी की सरकार द्वारा केंद्र, प्रदेश से नगर तक में अन्त्योदय पर कार्य किया जा रहा है। इसमें अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिले और उसका उदय हो, इसी विचारधारा पर हम सभी कार्यकर्ता चलें। जो आज जयंती पर कार्यक्रम वृद्धाश्रम में किया वो भी इस बात का अनुशरण करने के लिए किया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने पं. दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित ने पार्टी में उनके बलिदान को याद रखने की बात कहते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने और अन्त्योदय के लिए कार्य करने को कहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय खंडेलवाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री उमेश पटेल, नगर महामंत्री मुकेश मैना, उपाध्यक्ष लीलाधर नामदेव, रामजीवन वर्मा, मंत्री पार्थ राजपूत, रंजीत चावला, पूरन मेषकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चौरे, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत, जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंग, विपिन चांडक, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गोलू मालवीय, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सीमा कैथवास, रूपचंद अहिरवार, राजू बकोरिया, अशोक लाटा, शैलेष ओसवाल, कैलाश मालवीय, मनोज अग्रवाल, नफ़ीस अहमद सिद्दीकी, प्रदीप रैकवार, सुनील राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन प्रवक्ता अभिषेक तिवारी ने एवं आभार महामंत्री ऋषि दुबे ने माना।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com