होशंगाबाद। सरकारें तो प्रदेश का अध्याय शुरू होने के बाद अनकों बनी मगर जब जब जनता ने हमें जनादेश दिया तब तब हमने प्रदेश के विकास में इतिहास रचने का प्रयास किया, जिसका फायदा प्रदेश के समाज का हर वर्ग विगत 15 वर्षों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पा रहा है। जनादेश हमारी पार्टी व हमारे साथ लोक कल्याण व जनहित के ऐतिहासिक कार्य व विश्वास के साथ बना हुआ है। इसे कायम रखने पार्टी के हम सभी जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग के साथ सतत संवाद बनाए रखना है। यह बात जिले की संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यक कर मंत्री जयंत मलैया ने कही। श्री मलैया ने कहा कि चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
पूर्व महिला बाल विकास मंत्री एवं विधायक रंजना बघेल ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल जिन्होंने सरकार में लगातार रहते हुए जनकल्याण की चिंता ही नही की वह हमें जनहित की बातें न समझाए। जनता भलीभांति जानती है कि प्रदेश का विकास लगातार तीन बार से जनता के जनमत से हो रहा है। कार्यकर्ता इन चंद मुटठी भर अनर्गल बात करने वालों को सरकार की उपलब्धियों के माध्यम से संवाद के रूप में मजबूत जवाब प्रस्तुत करें। बैठक में जिले से आए जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों ने अपना अपना परिचय एवं अपने सुझाव प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी ने किया। जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने जिले में चल रही संगठनात्मक जानकारी बैठक में दी।
बैठक में संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, विधायक सरताज सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष शिव चौबे, पूर्व मंत्री मधुकर हर्णे, पूर्व विधायक प्रेमशंकर वर्मा, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरूणा जोशी, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया नारोलिया, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन चौधरी, संभागीय मीडिया एवं कार्यालय प्रभारी शंभू सोनकिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, पीयूष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, जिला महामंत्री बहादुर चौधरी सहित जिले के मंडल अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पन्द्रह वर्षों में विकास का इतिहास रचा सरकार ने : मलैया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com