इटारसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 एमपी गर्ल्स बटालियन, होषंगाबाद के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज एनसीसी कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. श्रीराम निवारिया ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुये कहा पर्यावरण के बिना हम एक बढि़या जीवन नहीं जी सकते है। वर्तमान समय में हम लोग पर्यावरण के नियम से बहुत छेड़छाड़ करते है जिसके कारण पर्यावरण संतुलन बहुत तेजी से बिगड़ रहा है अगर ये छेड़छाड़ ऐसे ही चलता रहा तो इससे पर्यावरण पर एक बड़ा संकट आ सकता है।
डॉ. आर. एस. मेहरा ने पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि पर्यावरण को बचाने हेतु हमें हमारे घरेलू अपशिष्ट पदार्थो की मात्रा कम करनी होगी तथा दैनिक जीवन में हमें रिसाइकल होने वाली वस्तुओं एवं उपकरणों का इस्तेमाल करना चाहिये। वहीं एन.सी.सी. अधिकारी ने एन.सी.सी. कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण हेतु हमेशा जागरूक रहने एवं लोगों में इस हेतु जन जागृति फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं वृक्षारोपण के लिये प्रेरित करने हेतु जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में प्राध्यापक श्रीमती मंजरी अवस्थी, कु. महेन्द्रिका मालवीय सहित एन.सी.सी. कैडेट्स कु. रूचि बरेले, कु. बिन्दु चौरे, कु. सुरभि जोशी, कु. प्रिया चौरसिया आदि उपस्थित हुये।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पर्यावरण संरक्षण हेतु दिलाई शपथ
For Feedback - info[@]narmadanchal.com