विश्व पृथ्वी दिवस पर हुए जागरुकता कार्यक्रम
इटारसी। विश्व पृथ्वी दिवस पर शहर में शिक्षण संस्थानों के अलावा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही संस्थाओं ने जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। जयस्तंभ चौक पर उपभोक्ता संरक्षण मंच के सदस्यों ने बाजार आने वालों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करके पर्यावरण सुधार के लिए काम करने को प्रेरित किया।
वक्ताओं ने कहा कि हम पर्यावरण सुधार की दिशा में काम करेंगे तो हमारी पृथ्वी को बचाया जा सकेगा। आज हमारी आधुनिक जीवन शैली के कारण हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं जिससे पृथ्वी पर संकट आन पड़ा है। इसे दूर करके ही हम जीवन को सुरक्षित कर पाएंगे। इस अवसर पर मंच के राजकुमार दुबे, जीपी दीक्षित, राजेश दुबे, मनोज गुलबाके, जीपी मालवीय, दिनेश सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पर्यावरण सुधार से जीवन बचाने की पहल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com