---Advertisement---

पांच लाख के हीरे और स्वर्णाभूषण चोरी का मामला दर्ज

By
On:
Follow Us

एक माह पूर्व हुई थी घटना 
इटारसी। जीआरपी ने एक माह पूर्व कांगो एक्सप्रेस में हुई पांच लाख की चोरी का मामला आज दर्ज किया है। फरियादी ने आगरा में मामला दर्ज कराया था, जिस पर एक माह बाद यहां डायरी आयी है।
मिली जानकारी के अनुसार फरियादी पवन कुमार होतचंदानी निवासी शाहगंज आगरा उप्र ने शिकायत दर्ज करायी है कि वह अपनी पत्नी नेहा के साथ अपनी ससुराल बैतूल से आगरा जा रहा था। वे लोग कांगो एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 की बर्थ 29-30 पर सफर कर रहे थे। इस बीच रात करीब 2 बजे बैतूल से एक महिला और दो पुरुष भी कोच में सवार हुए थे जिसमें एक का नाम संजू बताया गया। संजू इटारसी में उतर गया। जब उन्होंने बैग देखा तो अन्य दोनों भी उतर गए। बैग में एक सोने का ब्रेसलेट, हीरा, सोने की पांच चूड़ी, 3 अंगूठी, 2 कान की बाली, मंगलसूत्र, लाकेट, पायल और नगदी 25 हजार रुपए थे जो सूटकेस से गायब हुए हैं।
टिकट लेते वक्त पर्स उड़ाया
रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने में पुणे महाराष्ट्र निवासी एक यात्री का पर्स अज्ञात ने उड़ा लिया। पर्स में करीब ढाई हजार रुपए थे। जीआरपी ने वृद्ध से आवेदन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुणे निवासी एक 60 वर्ष विकलांग शनिवार को इलाहाबाद जाने के लिए टिकट ले रहा था कि उसका पर्स अज्ञात ने उड़ा लिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। जीआरपी ने केवल उसका आवेदन लिया है।
मोबाइल चोर जेल भेजे
जीआरपी ने सीडीआर के माध्यम से पकड़े दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 14-14 हजार के ब्लेकबैरी के दो मोबाइल जब्त कर उनको कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश पिता सत्यनारायण कतिया 18 वर्ष हरदा ने 8 अक्टूबर 16 को झेलम एक्सप्रेस के एस-3 की बर्थ 39 पर यात्रा कर रहे हबीबगंज निवासी हिमांशु सुधाकर का मनमाड़ से लौटते समय बानापुरा के पास मोबाइल उड़ाया था। दूसरे दुर्गेश पिता सुरेश राठौर 19 वर्ष निवासी होशंगाबाद ने 15 नवंबर 16 को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के कोच क्रमांक एस-3 की बर्थ 28 पर यात्री लोकेश्वर देवांगन का हजरत निजामुद्दीन से बिलासपुर जाते समय प्लेटफार्म पर मोबाइल उड़ाया था।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.