ग्राम सोमलवाड़ा की घटना, दो गाय को भी काटा
इटारसी। ग्राम सोमलवाड़ा कलॉ में एक चार वर्ष के बच्चे को एक पागल कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच दिया। बच्चे को यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। कुत्ते ने गांव की दो गायों को भी काटा है। पागल कुत्ते के आतंक से गांव में दहशत का माहौल है। अस्पताल में भर्ती बच्चे के परिजनों ने बताया कि गांव में कुत्ते का आतंक है, इस कुत्ते ने प्रवीण पिता मनोज यादव 4 वर्ष को बुरी तरह से काटा है।
पागल कुत्ते ने बुरी तरह नोंच दिया बच्चे को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








