इटारसी। सूरज आग उगलने लगा जिससे मौसम का पारा चढ़ रहा है। आज शनिवार को दोपहर में तापमान ने 40 का आंकड़ा छूने का प्रयास किया है। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी से दोपहर में सड़कों पर चहल-पहल कम होने लगी है। आज गर्म हवाओं का जोर भी रहा।
शनिवार की शाम को साढ़े पांच बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को भी तापमान में ऐसा ही उठाव देखने को मिल सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40, न्यूनतम 23 और मंगलवार को 41 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। गुुरुवार से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 और 24 डिग्री के आसपास रहेगा।