इटारसी। जैन तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती आज नगर में मनायी गई। महावीर जयंती के मौके पर आज भगवान विमान पालकी में निकले। समाज के लोगों ने पालकी यात्रा निकाली जिसमें सकल जैन समाज के लोग शामिल हुए।
सकल जैन समाज के तत्वावधान में महावीर जयंती महोत्सव के तहत सुबह 8 बजे सातवीं लाइन स्थित नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर एवं स्वामी श्वेताम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई पालकी यात्रा तारण तरण जैन चैत्यालय एवं श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहली से परपंरागत मार्ग से होते हुए गतंव्य तक पहुंची। शोभायात्रा के बाद सभी मंदिरों में श्रीजी का अभिषेक एवं मंदिर विधि के बाद महाआरती का आयोजन किया गया।
पालकी में निकले भगवान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








