इटारसी। वर्धमान महाविद्यालय इटारसी के मुख्य सभागार में आज भूतपूर्व छात्र संगठन ने मार्गदर्शन दिया। भूतपूर्व छात्र गोपाल सिंह राजपूत, अमित राय, लालाराम कोरी, फूलचंद चौरे, गायत्री चौरे, दिव्या मौर्य, श्वेता पगारे एवं संगीता दुबे, सीमा मालवीय द्वारा अपने अनुभव एवं विचारों का अभिव्यक्तकरण, वर्तमान छात्रों के समक्ष किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी सहायक प्राध्यपिका श्वेता कुमार, सहायक प्राध्यापक श्याम सिंह राजपूत एवं प्राचार्य डॉ. पीके पाटिल ने मार्गदर्शन कार्यक्रम की अपरिहार्यता एवं उपादेयता पर विचार व्यक्त किये। भूतपूर्व छात्रों को उनकी विशिष्ट उपलब्ध्यिों, संस्था के प्रति उनकी समर्पण भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों को स्मरण करते हुए स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम मंच का सफल संचालन श्रीमती रईसा खानम एवं आभार आरती बड़ोने द्वारा किया। कार्यक्रम में समस्त शैक्षिणक स्टाफ द्वारा अपनी उपस्थिति एवं सहभागिता सुनिश्चित की गई।
पूर्व छात्र क्यों पहुंचे वर्धमान स्कूल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








