नपाध्याक्ष ने खंडचिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर महिला डॉक्टर की मांग
प्रमोद गुप्ता
सारणी। नगर पालिका परिषद के वार्ड एक में आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं लंबे समय से महिला डॉक्टर की कमी बनी हुई है जिसे देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के खंड चिकित्सा अधिकारी संजय शर्मा को पत्र लिखकर पाठाखेड़ा सामुदायिक केंद्र में महिला डॉक्टर की मांग की है। नपाध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से पाठाखेड़ा अस्पताल में महिला डॉक्टर के ना होने से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा महिला मरीजों को परेशान होना पड़ता है। महिला मरीजों को परेशानी ना हो इसे देखते हुए महिला डॉक्टर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाठाखेड़ा में होना बहुत जरूरी है। एक महिला नर्स चार सेक्टर के 22 गांव के मरीजों को देखती हैं।
चार सेक्टर के 22 गांव जुड़े हैं
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लोग जैसे तैसे अपना उपचार तो करा लेते हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने उपचार से वंचित रह जाते हैं। उन्हें सरकारी अस्पताल के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है यदि सरकारी अस्पताल में उन्हें उपचार नहीं मिलता है तो वह झोलाछाप डॉक्टर के पास जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि 22 गांव से आने वाली आदिवासी महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है, यदि सप्ताह में 2 से 4 दिन भी अस्पताल में महिला डॉक्टर बैठती हैं तो ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को होने वाली परेशानी से निजात मिल सकती है। उन्होंने बताया कि उन के माध्यम से यह प्रयास किया जाएगा किस क्षेत्र में 50 बैठकर सरकारी अस्पताल और खुले जिससे लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके इस विषय को लेकर वह जल्द ही विधायक सांसद के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगीे।
इनका कहना है
नगरपालिका परिषद सारणी के अध्यक्ष ने पाठाखेड़ा के अस्पताल में महिला डॉक्टर की मांग की है जिसे देखते हुए सप्ताह में 2 दिन महिला डॉक्टर को बिठाया जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।। सोमवार को महिला डॉक्टर का आदेश कर दिया जाएगा।
संजय शर्मा, बीएमओ
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से महिला डॉक्टर का अभाव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com