इटारसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर स्थित वातानुकूलित प्रतीक्षालय में ट्रेन के इंतजार में बैठी एक महिला यात्री के ऊपर एसी उपकरण गिरने से उसे हाथ व सिर में चोट आयी है, हालांकि महिला को चोट ऐसी गंभीर नहीं है। महिला ने उपचार के लिए अस्पताल जाने से भी इनकार कर दिया।
घटना नए वेटिंग रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में प्लेटफार्म एक पर नया वेटिंग रूम तैयार किया है। घायल महिला इलाहाबाद की रहने वाली डॉ सुमिता टंडन है। महिला के पति इलाहाबाद के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। महिला अपने परिवार के साथ सुबह काशी एक्सप्रेस से इटारसी आयी हुई थी और उसका दक्षिण एक्सप्रेस से हैदराबाद जाने के लिए रिजर्वेशन है। घटना के बाद घायल महिला ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है।
प्लेटफार्म एक पर स्थित वातानुकूलित प्रतीक्षालय में महिला यात्री पर गिरा एसी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







