सारणी /पाथाखेड़ा से प्रमोद गुप्ता
क्षेत्र की चौथी बड़ी घटना
सारणी /पाथाखेड़ा। एक के बाद एक युवती के बाल कटने से पाथाखेड़ा के 16, शोभापुर के 6 वाडों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पाथाखेड़ा के पटेल नगर डब्ल्यूसीएल के आवास क्रमांक 261 में निवास करने वाले हर्षिक साहू अपने आवास पर सोई हुई थी कि उसके बाल रात में कट जाने से घर और मोहल्ले में दहशत का माहौल है। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने रात के समय चारों तरफ से घर को बंद किया था। सुबह जब वह 6 बजे सो कर उठे तो उन्होंने देखा की तकत के पास उनकी बेटी के बाल कटे हुए पड़े हुए हैं। यह बात उन्होंहने घर के दूसरे लोगों को बताई। युवती के बाल कटने की जानकारी लगते ही पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया और घर के सामने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो गए। 18 वर्षीय हर्षिक साहू के बाल कटने के बाद वह ठीक है। उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। लेकिन उसके बाद भी घर और मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कैसे कट रहे बाल और क्या है इसके पीछे
पाथाखेड़ा और शोभापुर में एक के बाद एक युक्तियों के बाल कटने की घटना सुर्खियों में आ रही है। पहले शोभापुर और उसके बाद एक के बाद एक यह 4 प्रकरण है। जहां पर युवती के बाल कटने के घटना हुई है। घर के लोगों की मानें तो चारों तरफ से आवास के दरवाजे बंद होने के बाद भी बाल कट गए। बाल काटने की घटना को जादू टोना से जोड़कर देखा जा रहा है। खैर मामला जो भी हो लेकिन वर्तमान समय में पटेल नगरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी लगने पर पाथाखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बाल कटने के पीछे क्या लॉजिक हो सकता है। यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।







