बचपन में मनाया दीपोत्सव

इटारसी। बचपन ए प्ले स्कूल में बच्चों द्वारा प्रकाश का पर्व दीपावली, ज्ञान की रोशनी से अंधकार को दूर करने के उददेष्य से मनाया गया। स्कूल में दीपावली आयोजन को लेकर सजावट की गई जिसमें हर द्वार पर बंधनवार लगाये गए। स्कूल में आने वाले सभी नन्हें मुन्ने आज पारंपरिक वेषभूषा में थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां लक्ष्मी एवं राम, सीता भरत की पूजा अर्चना से किया गया। इसके पश्चात दीपावली के पांचों दिनों का महत्व बच्चों द्वारा मैडम संजूलता तिवारी द्वारा बताया गया।

it21118 1

इस मौके पर टीचर्स द्वारा बच्चों को पटाखों से होने वाले नुकसान को बताते हुए एक रोल प्ले किया गया। एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने हेप्पी दीवाली गाने पर डांस किया। कार्यक्रम के पश्चात नन्हें मुन्नों ने मिलकर रंग बिरंगी रंगोली बनाई और उनमें रंग भरे। इस मौके पर बच्चों ने दीप एवं फुलझडी भी जलाई। शिक्षिकाओं द्वारा दीपावली की महत्ता एवं दीपावली मनाने के कारणों पर प्रकाश डाला।

it21118 8

दीपावली के एक दिन पूर्व बच्चों ने दीये एवं छोटी मटकी सजाई और बेसन व नारियल के लडडू बनाए। दीपावली के इस आयोजन में शाला शिक्षिकाओं ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम में संचालक दीपक दुगाया, स्कूल हेड मंजू ठाकुर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!