दी कंप्यूटर की जानकारी
इटारसी। नव अभ्युदय संस्था ने स्टेशन गंज प्राथमिक और माध्यमिक शाला में गुड और बेडटच के विषय में बताया और बच्चियों के सवालों के जवाब भी देकर उनको समाज में सतर्कता से जीने के तरीके समझाए।
नव अभ्युदय संस्था की संचालिका सुमन सिंह ने बालिकाओं और बालकों को मंदसौर में हुई घटना के बारे में बताते हुए कोमल (गुड टच और बेड टच) के बारे में प्रोजेक्टर पर मूवी के माध्यम से बताया और फिर संक्षिप्त में समझाया। बालिकाओं ने इससे संबंधित प्रश्न भी पूछे जिनका जवाब उनको बहुत ही प्रभावी तरीके से दिया गया।
इसी सत्र में आईटी एक्पर्ट श्रीमती हेमलता सोनी ने बच्चों को कंप्यूटर के बेसिक जानकारी भी प्रोजेक्टर के माध्यम से स्लाइड्स के द्वारा समझायी। कंप्यूटर की परिभाषा आज के समय में क्या है, ये कितने प्रकार के होते हैं और ये विद्यार्थियों के लिए कैसे सहयोगी हैं, ये भी बताया गया। संस्था ने स्कूल स्टाफ और हेमलता सोनी का इस सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
बच्चियों को बेड और गुड टच समझाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com