इटारसी। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नईदिल्ली के तत्वावधान में यहां रेस्ट हाउस में दो दिवसीय विज्ञान मेले उत्सव का आयोजन किया। शुक्रवार को समापन दिन नगर के अनेक बच्चे विद्यार्थियों और पालकों ने आकर के विज्ञान को समझा और वैज्ञानिकों के साथ सीधी बातचीत की। आकाश मंडल में चांद को करीब से देखा, बृहस्पति और अन्य ग्रहों व सितारों को भी टेलिस्कोप के माध्यम से देखा। इस विज्ञान मेले में विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों से परिचित कराने वालों में शामिल उदय सिंह तोमर ने पारिस्थितिक तंत्र और पर्यावरण संबंधी विज्ञान को समझाया। कमल सिंह तोमर ने हार्टिकल्चर से संबंधित साइंस को बच्चों को बताया वहीं अनिल सिंह ने वर्मी कंपोस्टिंग और सौरमंडल की जानकारी दी। भारत भूषण आर गांधी ने रोबोटिक्स समझाई और खेल खेल में पर्यावरण को संरक्षित करने के उपाय बताए। बच्चों में पर्यावरण सांप सीढ़ी खेल खेला और पर्यावरण को बचाने के टिप्स जाने।
मेले में प्रतिभागी विद्यार्थी बच्चों ने प्रश्रोत्तरी में मैडल हासिल किए। चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या मेले के दूसरे दिन भी दी, उन्हें बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों और पालकों ने सुना। उनके साथ प्रयोगों में सहयोग देने वालों में रुस्तम सिंह चंडीगढ़, सुश्री सारिका घारू एवं कुमारी आशी चौहान भी शामिल थे। खगोल वैज्ञानिक राजेश पराशर ने आकाश मंडल की अनेक जानकारी उपस्थित बच्चों को बताई, उन्होंने सौर मण्डल के विभिन्न ग्रहों और सितारों के बारे में बताया, कुम्भ के आयोजन को ग्रहों और राशि से जोड़कर वैज्ञानिक ढंग से समझाया।
समापन दिवस पर अनेक शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संस्थाओं, लायंस क्लब इटारसी एवं होशंगाबाद एवं नगरीय प्रशासन आदि के लोगों ने सपरिवार मेले और आकाश मंडल को देखा। होशंगाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बी मालवी ने पत्नी एवं पोते के साथ आकर डॉ नायक को सुना तथा टेलिस्कोप से आकाश मण्डल को देखा। डॉ मालवी ने होशंगाबाद में अपने निजी गौशाला में बने टावर में एक आधुनिक टेलिस्कोप लगाने की इच्छा बताई।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
बच्चों ने खेल खेल में विजय को और करीब से जाना
For Feedback - info[@]narmadanchal.com