इटारसी। जीनियस प्लानेट स्कूल में क्रिसमस एक्टिविटी में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के लगभग सभी बच्चों ने भाग लिया और अपनी क्लास टीचर की मदद से मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड बनाये। बच्चों ने लैंप एवं स्टार बनाये, कैंडिल सजाई एवं क्रिसमस ट्री भी डेकोरेट किया। कुछ बच्चे सेंटा की वेषभूषा में भी रहे। स्कूल संचालक मनीता सिद्दीकी द्वारा ने क्रिसमस त्योहार की महत्ता को बताते हुए यह जानकारी दी कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य है कि बच्चों को सभी धर्मों के त्योहारों की जानकारी हो साथ ही उन्हें त्योहारों को एक दूसरे के साथ मिलकर मनाने की प्रेरणा मिले। इस अवसर पर बच्चों के लिये डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। स्कूल प्राचार्य विशाल शुक्ला ने बच्चों जानकारी दी की क्रिसमस क्यों मनाया जाता है। आयोजन को सफल बनाने में स्कूल का समस्त स्टॉफ का योगदान रहा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
बच्चों ने मनाया क्रिसमस
For Feedback - info[@]narmadanchal.com