ट्रैक्टर ट्राली से हो रहा था शराब का परिवहन
होशंगाबाद। शराब के कारोबारी भी पुलिस और आबकारी विभाग की आंख से बचने तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, ऐसा ही एक तरीका यहां के शराब कारोबारियों ने अपनाया, लेकिन वे आबकारी विभाग की नजर से बच न सके।
कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन एवं आबकारी विभाग की स्पेशल टीम ने अवैध शराब के व्यापार को रोकने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत बीती रात को रात्रिकालीन गश्त दौरान मुखबिर की सूचना पर आबकारी वृत्त पिपरिया ने ट्रैक्टर ट्राली को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी ने बताया कि शराब सहित ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। मामले में आरोपी चंद्रभान पटेल और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। बताया गया कि ग्राम माछा, शोभापुर की तरफ से सांडिया की ओर आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 38 बी 7457 को रोककर तलाशी ली तो मामले का खुलासा हुआ। बताया गया कि ग्राम सर्राकिशोर के पास गाड़ी अवैध शराब 27 पेटी देशी शराब प्लेन (135 पाव) परिवहन करते पकड़ाई। कुल शराब की मात्रा 243 बल्क लीटर है और जब्त शराब की अनुमानित कीमत 81000 रुपये है।


बड़ी कारवाई 27 पेटी शराब बरामद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








