बेहोश होने के कारण आरोपियों का नहीं चल पाया पता
इटारसी। बस स्टैंड परिसर में एक सफाई कर्मी पर जानलेवा हमला होने से उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक बेहोश है, अत: हमलावर कौन हैं, यह पता नहीं चल सका है।मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड परिसर में कुछ लोगों के बीच हुए विवाद के दौरान गरीबी लाईन निवासी यशवंत पिता अमरदीप 22 वर्ष (Yashwant) पर कुछ लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए शासकीय अस्पताल (Government Hospital, Itarsi) में भर्ती कराया। घटना दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। हमले में उसके सिर पर गहरी चोट आने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल यशवंत नगर पालिका में सफाई कर्मी है। वह दोपहर के समय बस स्टैंड परिसर में सफाई का कार्य कर रहा था, उसी दौरान कुछ युवकों ने आकर उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया। हमला करने वाले कौन हैं, इसका खुलासा उसे होश आने के बाद ही हो सकेगा।