आज नपा ने अतिक्रमण, पॉलिथिन और कचरा पर की कार्रवाई
इटारसी। नगर पालिका शहर के चार स्थानों पर पेड पार्किंग शुरु कर रही है। इन चार स्थानों के अलावा कहीं भी वाहन पाए जाते हैं तो यातायात पुलिस के माध्यम से चालानी कार्रवाई करके वाहन जब्ती भी करायी जाएगी। मंगलवार से नगर पालिका स्वच्छ भारत अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने, कचरा फैलाना वालों पर कार्रवाई तथा अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई शुरु करेगी।
आज नगर पालिका के अमले ने सीएमओ सुरेश दुबे के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में पॉलिथिन रखने वालों, कचरा फैलाने वालों और अतिक्रमण करके सामान हद से बाहर रखने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की। सहायक राजस्व अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के साथ राजस्व अमला और अतिक्रमण दस्ता प्रभारी आरके तिवारी के साथ अतिक्रमण हटाने वाले कर्मचारियों ने कपड़ा बाजार, चावल लाइन, किराना बाजार आदि क्षेत्र में मुहिम चलायी। नपा कर्मचारियों ने आज करीब पांच किलो पॉलिथिन भी जब्त की तथा गंदगी फैलाने, हर से बाहर सामान रखने जैसे मामलों में जुर्माना करके करीब छह हजार रुपए भी वसूले हैं।
इन स्थानों पर रहेगी पेड पार्किंग
श्रीराम लॉज के सामने मैदान में
जयस्तंभ-बड़ा मंदिर मिड वे पार्किंग
नीमवाड़ा में इंदौर बैंक के सामने
पुराना फल बाजार
बाज़ार में चार स्थानों पर होगी पेड पार्किंग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








