त्रिशूल लेकर नगरवासियों को मारने का लगा आरोप
प्रमोद गुप्ता
पाथाखेड़ा। वीर कुंवर सिंह वार्ड 16 में रहने वाले कन्हैया बाबा के कार्य प्रणाली से नगरवासी खासे से परेशान हैं। बुधवार को बाबा नेे त्रिशूल लेकर नगर वासियों के पीछे दौड़ कर उन्हें मारने का प्रयास किया जिससे नगर वासियों में बाबा के खिलाफ आक्रोश बन गया है। बुधवार 4 बजे के लगभग नगरवासी एकजुट होकर पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी के नाम शिकायत देकर कन्हैया बाबा को गिरफ्तार करने की मांग की है। नगर के योगेश बर्थडे, महेश पवार ने बताया कि कन्हैया बाबा वार्ड में गांजा बेचने का गोरखधंधा भी करता है। यदि कोई इसका विरोध करता है तो शिकायतकर्ता के खिलाफ त्रिशूल लेकर उस पर हमला करने का प्रयास करता है। नगर वासियों की मानें तो इसके पूर्व में भी कन्हैया बाबा पर गांजा बेचने का मामला पंजीबद्ध हो चुका है, और वह जेल भी जा चुका है। नगर वासियों ने पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी से मांग की है कि यदि कन्हैया बाबा पर प्रतिबंधित कार्यवाही नहीं की गई तो नगर की महिलाएं और पुरुष एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर कन्हैया बाबा के खिलाफ शिकायत करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अनीता सोलंकी, माया झगड़े ,सुशीला जौजरे, सरिता, मीणा, रमेश सिंह, रमेश साहू, योगेश बड़े, सुरेश साहू, जुबेर सिंह जगेश्वर सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।
बाबा के खिलाफ हुए नगरवासी एकजुट, गिरफ्तारी की मांग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







