---Advertisement---

बिना बुलावा गेहूं लेकर आए किसान

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज से सरकारी खरीद प्रारंभ होने की तारीख तय थी, लेकिन आसपास के खेतों में अभी फसल कटाई प्रारंभ नहीं होने से मंडी में सोसायटी खरीद नहीं कर सकती। इटारसी सोसायटी ने तो अभी किसानों को एसएमएस ही नहीं भेजे हैं, बावजूद इसके कुछ किसान बिना बुलाए मंडी में अपना गेहूं लेकर आ गए। ग्राम खैरी सलकनपुर से आए बलवान सिंह ने कहा कि वे रात 3 बजे यहां पहुंचे हैं। उन्हें पैसों की सख़्त आवश्यकता है। मलोथर से आए कन्हैया साध का कहना है कि वे बिना मैसेज के आए हैं क्योंकि उनको पैसों की जरूरत है। हार्वेस्टर वाले का भुगतान करना है तथा आगामी फसल के लिए खाद-बीज का इंतजाम करना है। इसी तरह की मजबूरी खेड़ला से आए रेवती गौर, बाबईखुर्द के राधेलाल इवने, पारछा से आए साहब सिंह ने भी बतायी। एसडीएम ने इन किसानों का गेहूं व्यापारियों को खरीदने के लिए कहा। इसके बाद मंडी में 1295 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा सकी। किसानों को गेहूं का 1450 से 1663 रुपए का भाव मिला। इस दौरान छह सौ बोरा गेहूं किसानों ने कैंसिल भी कराया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.