इटारसी। नागपुर से उपचार कराके अपने घर सागर लौट रहे एक यात्री की यात्रा के दौरान मौत हो गयी। यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना पर यहां उसे डॉक्टस से जांच करायी थी, डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार यात्री मो. गुलशाद 31 वर्ष, पिता मो. खालिद, शनिचरी टोली सागर, अपने भाई मो. इरशाद और बहनोई के साथ नागपुर से संघमित्रा एक्सप्रेस से किडनी का उपचार कराके घर लौट रहे थे कि रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गयी और उसने दम तोड़ दिया।
धारदार हथियार के साथ पकड़ा
जीआरपी ने गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से दो युवकों को धारदार हथियार के साथ घूमते गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट की कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म एक के भोपाल छोर से वसीम उर्फ राजा 20 वर्ष, पिता रहीस निवासी मालवीयगंज को खटकेदार चाकू के साथ गुरुवार की शाम को गिरफ्तार किया है, वहीं चित्रकूट उप्र निवासी जयविंद पिता बलवीर सिंह 30 वर्ष को प्लेटफार्म 7, बेसकिचन छोर से आज सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया है।