---Advertisement---

बुजुर्गों को फल वितरित किए

By
On:
Follow Us

इटारसी। अखंड राजपूताना सेवा समिति सदैव समाज हित के साथ-साथ आम जनमानसों और हर ज़रूरतमंद के लिए कार्य करती आयी है। इसी तारतम्य में समिति के नगर उपाध्यक्ष नितिन सिंह राजपूत ने उनके पिताजी स्व. नेत सिंह राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर समाज के युवाओं के साथ बेसहारा वृद्घजनों को फल वितरित किए गए।
फल वितरण हेतु सर्वप्रथम समाज के युवाओं ने न्यास कालोनी स्थित पुरुष वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्घजनों को फल वितरित किए। इसके पश्चात सनखेड़ा नाका वार्ड-7 पुरानी इटारसी स्थित महिला वृद्धाश्रम पहुंचकर फल वितरित कर वहांके वृद्घ जनों का हाल जाना एवं उनके साथ ख़ुशियां व्यक्त की। अंत में समाज के युवाओं ने एनएच 69 स्थित त्रिशलानंदन गार्डन में एकत्र होकर आगामी आयोजन श्री महाराणा प्रताप जयंती की तैयारियों को लेकर चर्चा की एवं अपने सुझाव प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भव्य स्तर पर करने की पहल भी की।
इस दौरान समाज संगठन के मनीष ठाकुर, अनिल सिंह देवड़ा, परेश सिंह सिकरवार, अजय सिंह राजपूत, पार्थ सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष शशांक सिंह (गोल्डी) बैस, उपाध्यक्ष नितिन राजपूत, संतोष सिंह, वैभव सिंह, ब्रजेश सेंगर, गौतम सोलंकी, गौरव राजपूत, नितेश सिंह राजपूत सहित समाजिक जन एवं युवा मौजूद थे। आयोजन के सूत्रधार गोल्डी बैस एवं नितिन राजपूत ने आभार व्यक्त किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.