---Advertisement---

बुजुर्ग समाजसेवियों का किया सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। समयदानी पार्टी प्रचारक साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों से वरिष्ठ भाजपा सदस्य-कार्यकर्ता, समाजसेवी, अभ्यास मंडल सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम चल रहा है। आज प्रात: 9 बजे, दुर्गा मंदिर, बंगाली कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में बुजुर्ग समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इस दौरान वार्ड 11,12,13 एवं 14 के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने सभी वरिष्ठजनों, वयोवृद्ध कार्यकर्ता, समाजसेवियों का सम्मान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन तथा वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो कश्मीर सिंह उप्पल, वार्ड की कार्यकर्ता रेखा रैकवार, लक्ष्मीनारायण चौहान, शैलेष ओसवाल, राकेश ठाकुर, विस्तारक पीयूष गुप्ता, संयोजक व्यवस्थापक अभिषेक तिवारी, मंजीत कलोसिया, अब्बू चौकसे सहित समस्त वार्ड अध्यक्ष, कार्यकर्ता, जनसामान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क किया तथा पर्चे वितरित कर स्टीकर लगाए।
सांसद आज शामिल होंगे
समयदानी पार्टी प्रचारक साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत तृतीय चरण में स्वच्छता अभियान 23 मई, मंगलवार को सांसद उदय प्रताप सिंह ग्राम चंद्रपुरा में शाम 4 बजे एवं शाम 6 बजे ग्राम मेहरागांव में कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। उनके साथ विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर सीतासरन शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल उपस्थित रहेंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.