इटारसी। करुणोदय चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेसहारा वृद्ध महिलाओं को फल वितरण किया। इस अवसर पर हरदा तहसीलदार एनआर पंडाग्रे विशेष रूप से उपस्थित थे। करुणोदय संस्था के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इन बेसहारा महिलाओं को विशेष अधिकार की ज़रूरत है। देश में लाखों महिलाएं खुले आसमान के नीचे रह रही हैं, लेकिन इनकी ओर कोई ध्यान नहीं देता। इस दौरान राजेश व्यास, आशुतोष परसाई, विनोद दुबे, राजेश दुबे, बृजमोहन सोलंकी, सौरभ दुबे, बसंत गिरी गोस्वामी उपस्थित थे।
बेसहारा महिलाओं को किया फल वितरण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







