इटारसी। हिन्दू जागरण मंच जिला नर्मदापुरम की एक बैठक आज संघ कार्यालय में हुई। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कार्य विस्तार के उद्देश्य से केके तिवारी को जिला अध्यक्ष, प्रमोद पुरविया को जिला महामंत्री एवं सृजनराज चौरसिया को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।
इसी तरह से नगर अध्यक्ष ज्ञानेश ताम्रकार, विक्की ढोलेकर को बस्ती प्रमुख हरीश ढोलेकर को सह प्रमुख मनोनीत किया है। बैठक में हिन्दू समाज की रक्षा के संबंध में वक्ताओं ने विचार रखे। इस दौरान हिन्दू समाज के लिए हमारा दायित्व विषय पर परिचर्चा हुई। प्रांत उपाध्यक्ष दुर्गेशद यादव ने बताया कि राष्ट्र कल्याण की भावना से हिन्दू समाज को जोडऩा अत्यंत आवश्यक है। हमें जागृत रहकर अपने आस पड़ोस में नजर रखना है और समाज को सुरक्षा प्रदान करना है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कृष्ण किशोर तिवारी ने हिन्दू समाज को जागृत होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू संगठन ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है। आभार प्रदर्शन प्रमोद पुरविया ने किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
बैठक : संगठन का किया विस्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com