इटारसी। परशुराम जयंती महोत्सव के दूसरे दिन बाल रंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए फिल द बॉस्केट, रस्सी दौड़, बोरा दौड़, क्राफ्ट प्रतियोगिता में आइसक्रीम स्टिक से उपयोगी वस्तुएं बनाने एवं क्रिकेट मैच ग्राउंड पर ड्राइंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। शाम को भवन में फैंसी ड्रेस एवं सिंगल डांस में बच्चों ने उत्साह से भाग लेकर मंच को रंगीन कर दिया। प्रतियोगिताओं का आयोजन युवती एवं महिला मंडल के सौजन्य से किया गया।
इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष साधना दुबे, बीना तिवारी, प्रीति दुबे, सुधा शर्मा, शीतल दुबे, आयुषी तिवारी, आयुषी जोशी, रचना मिश्रा, रेखा दुबे, मोना अवस्थी, ज्योति मिश्रा, काजल मिश्रा, अभिलाषा तिवारी, काजोल शर्मा, अनुभा तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थीं। विजेता प्रतिभागियों को 27 अप्रैल के मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
कल के कार्यक्रम
मंगलवार को युवती एवं महिला मंडल द्वारा आकर्षक तोरण बनाओ, आरक्षण एक ज्वलंत समस्या पर निबंध, रामायण आधारित प्रश्र मंच समेत अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
बोरा बांधकर दौड़े बच्चे, फैंसी ड्रेस व डांस ने बिखेरा जलवा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








