पूर्णाहुति के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का समापन
इटारसी। रेलवे स्टेशन के सामने जीआरपी परिसर में विगत एक सप्ताह से चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ का आज समापन हो गया। श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर के पास बने यज्ञ मंडप में आज दोपहर महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस दौरान सैंकड़ों भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।
शाम को परिसर में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भंडारे में सेवा की तो हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जीआरपी के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा शहर के भी गणमान्यजनों ने भक्तों की सेवा की। देर रात तक भंडारे में हजारों भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भंडारे में हजारों ने प्रसाद ग्रहण किया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com