इटारसी। नगर के लक्कड़गंज स्थित श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में वर्षो की परंपरा का निर्वहन करते हुए सावन मास में भोलेनाथ का पूजन एवं रूद्राभिषेक जारी है। मुख्य आचार्य पं. सत्येन्द्र पांडेय एवं आचार्यगण पं. अतुल मिश्रा, एवं पं. पीयूष पांडेय के द्वारा यमक चमक एवं शिव तांडव का पाठ किया जाता है।
पं. अतुल मिश्रा ने पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ को सावन का महीना बहुत पसंद है इसलिए शिव भक्तों के द्वारा विभिन्न शिवलयों में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के तरह तरह के उपाय इसी माह में किए जाते है। भगवान शिव सर्वत्र व्यापी है और सावन मास में उनके पूजन और अभिषेक से मनोवार्चित फल प्राप्त होते हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भगवान शिव को सावन मास बहुत प्रिय है : पं. मिश्रा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com