इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला अपनी नियुक्ति के बाद कल 4 अप्रैल को इटारसी आएंगी। वे यहां कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। उनके प्रथम नगर आगमन पर कल 04 अप्रैल 2025 को स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन वृंदावन गार्डन, न्यास कालोनी में दोपहर 12 बजे विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा की उपस्थिति में होगा।
भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से 4 अप्रैल, शुक्रवार को वृंदावन गार्डन पहुंचकर पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती शुक्ला का स्वागत करने और पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।