इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पार्षद रेखा मालवीय के पति प्रदीप मालवीय का आज दोपहर में आकस्मिक निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री मालवीय दोपहर में खाना खा रहे थे कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। वे वागेश्वरी विद्या मंदिर के संचालक भी थे। उनकी अंतिम यात्रा रविवार को सुबह 9 बजे उनके निवास एलआईसी आफिस वागेश्वरी विद्या मंदिर के पास से निकाली जाएगी।
भाजपा नेता प्रदीप मालवीय का निधन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








