इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी ने आज दलित वर्ग के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया।
भाजपा नेताओं का कहना है कि दलित वर्ग के विधायक गोपीलाल जाटव एवं पूर्व मंत्री अशोक नागर ने एक जिला हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर का लोकार्पण किया था। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता ने लोकार्पण स्थल पर गंगा जल से
शुद्धिकरण कर पुन: लोकार्पण किया। भाजप नगराध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने कहा की एक तरफ भाजपा दलित वर्ग के रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाती है तो दूसरी तरफ कांग्रेस इस वर्ग को घृणा की दृष्टि से देखती है। इसके विरोध में
पार्टी ने रेस्ट हाउस के पास से एक रैली निकल कर जयस्तंभ पर जाकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारणी सदस्य विश्वनाथ सिंघल, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि दीपक
अग्रवाल, संतोष राजवंशी, मुकेश चंद्र मैना, ऋषि दुबे, अभिषेक तिवारी, पूनम मेषकर, रणजीत चावला, केपी मेहरा, दीपक बस्तरवार, उमेश पटेल, अशोक लाटा, मुस्तफा खान, गुफरान अंसारी अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजपा ने जलाया सिंधिया का पुतला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com