इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का होशंगाबाद आगमन 17 मई, गुरुवार को हो रहा है। उनके होशंगाबाद आगमन के वक्त जोरदार स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल इटारसी की एक बैठक 15 मई, मंगलवार की शाम 5 बजे पत्रकार भवन में होगी। मंडल अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि तय वक्त पर बैठक में उपस्थित हों। बैठक में जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन मिलेगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 17 को होशंगाबाद आएंगे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com