इटारसी। भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर ने आज सोमवार को जीनियस प्लानेट स्कूल में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और छात्र-छात्राओं को खेल में सफल होने की बात बताई। साथ ही उन्होंने अपनी दिनचर्या और हॉकी में कैसे सफल हुए इसकी जानकारी भी बच्चों को दी। विवेक ने कहा कि आत्मविश्वास का होना बहुत आवश्यक है। बिना आत्मविश्वास के आप अपनी मंजि़ल को नहीं पा सकते हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्न की अभी आप पढ़ रहे हैं या सिर्फ खेलते हैं? इसके जवाब में विवेक ने कहा कि वह भारत पेट्रोलियम में सेवारत हैं और प्राइवेट द्वितीय वर्ष की कालेज में भोपाल से पढ़ाई कर रहे हैं। वे भोपाल में रहकर हॉकी का अभ्यास करते हैं। उन्होंने 2011 से हॉकी खेलना आरंभ किया था और आज 8 वर्ष में अपनी मेहनत लगन से इस मुकाम पर हैं। बच्चे विवेक को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए।
इस अवसर पर संस्था संचालक जाफऱ सिद्दीकी ने कहा कि हमें गर्व होता है, जब 130 करोड़ भारतीयों में से 16 सदस्यों की भारतीय हॉकी टीम होती है और उसमें मैदान में प्लेयिंग इलेवन में विवेक खेल रहे होते हैं। तब हम गर्व से कहते हैं यह खिलाड़ी हमारी इटारसी का है, जिसे हम जानते हैं। विवेक बहुत ही सरल सहज खिलाड़ी हैं। छात्र-छात्राओं को उनसे कुछ सीख लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में स्कूल संचालक मनीता सिद्दीकी, प्राचार्य विशाल शुक्ला, खेल शिक्षक कृष्णा, सावन भेरुआ एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर मिले बच्चों से
For Feedback - info[@]narmadanchal.com