इटारसी। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के निर्देश पर शहर में चल रहे भोजन सहायता ग्रुप में लोग लगातार आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। यह ग्रुप शहर के उन गरीब मजदूरों के घर भोजन, राशन, दवाएं पहुंचाने का काम कर रहा है, जो लॉक डाउन के कारण अपने घरों में से नहीं निकल पा रहे हैं। मजदूर वर्ग को काम नहीं होने के कारण परिवार के पास राशन नहीं है। ऐसे मजदूर परिवारों के भोजन की चिंता यह ग्रुप कर रहा है और शहर में भोजन के पैकेट्स लगातार भेजे जा रहे हैं।
सोमवार को मजदूर एवं असहाय लोगों के लिए सांवरिया सखी मंडल इटारसी ने भोजन सहायता ग्रुप को 40,000 की सहयोग राशि प्रदान की है। इसी तरह से ब्यूटी ज्वेलर्स वाले अनिल सोनी ने बेसहारा एवं मजदूरों के लिए भोजन सहायता ग्रुप को 51 सौ रुपए प्रदान किए हैं। विजय प्रकाश अग्रवाल, आरके बंग एवं जीएस पटेल ने भोजन सहायता ग्रुप को 51 सौ रुपए, अध्यक्ष किराना व्यापार महासंघ गोविंद बांगड़ ने 51 सौ रुपए की राशि, गांधीवादी समीरमल गोठी परिवार की ओर से बेसहारा एवं मजदूरों के भोजन की व्यवस्था के लिए ग्रुप को 11000 रुपए प्रदान किए हैं तो पूर्व पार्षद हरप्रीत सिंघ छाबड़ा ने भी ग्रुप 51 सौ रुपए, वार्ड 26 के भाजपा अध्यक्ष पप्पू कुरेले ने 51 सौ रुपए और प्रयास महिला सेवा समिति महर्षि नगर इटारसी ने बेसहारा एवं मजदूरों के लिए 51 सौ रुपए की राशि भोजन सहायता ग्रुप को प्रदान की है। भोजन सहायता ग्रुप ने इस सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भोजन सहायता ग्रुप को मिली मदद

For Feedback - info[@]narmadanchal.com