होशंगाबाद। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भोपाल के एक निगरानीशुदा बदमाश को धरदबोचा। यह विगत तीन वर्षों से हत्या के प्रयास वाले मामले में फरार चल रहा था। इस पर भोपाल के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं।
राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाने का निगरानीशुदा बदमाश वाहिद उर्फ विक्की शुक्रवार को सुबह होशंगाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुखबिर से इसके इटारसी से ट्रेन से होशंगाबाद आने की सूचना मिली थी। एसपी एमएल छारी के मार्गदर्शन, एएसपी घनश्याम मालवीय के नेतृत्व एवं एसडीओपी मोहन सारवान के निर्देशन में टीआई आशीष पवार ने उसे रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई आशीष पवार को निर्देशित किया। गौरतलब रहे कि कोतवाली थाना प्रभारी आशीष पवार ने सिविल ड्रेस में अपनी टीम के साथ स्टेशन के समीप डेरा डाला जैसे ही बदमाश ट्रेन से उतरा तो टीआई आशीष पवार व उनकी टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा 315 जिंदा राउंड बरामद किया। थाना प्रभारी आशीष पवार ने बताया कि आरोपी वाहिद उर्फ विक्की पिता साजिद खां भोपाल निवासी के ऊपर निशातपुरा थाने में 34 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। वह वर्ष 2016 से हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहा था। वह निशातपुरा थाना भोपाल का निगरानी शुदा बदमाश है, जिस पर 2500 रुपए का ईनाम भी घोषित है। ऐसे निगरानी शुदा फरार बदमाश को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
भोपाल का निगरानी बदमाश कट्टा सहित गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







