नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण संपन्न
इटारसी। श्रीगुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा इटारसी द्वारा संचालित गुरुनानक फ्री डिस्पेंशरी के तत्वावधान में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल के सहयोग से नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर गुरुवार को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में आयोजित किया गया। शिविर में आपरेशन के लिए 43 मरीजों का चयन किया गया। मरीजों को आज आपरेशन के लिए भोपाल भेजा जाएगा।
नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 147 मरीजों ने आंखों की जांच कराई। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश यादव एवं डॉ. उमेश सोनी एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों की आंखों की जांच बारीकी से जांच की गई। जांच उपरांत लगभग 43 मरीज आपरेशन योग्य पाए गए। मरीजों को शुक्रवार को भोपाल ले जाकर उनकी जांच की जाएगी उसके पश्चात शनिवार को आपरेशन किया जाएगा। आपरेशन के उपरांत उन्हें वापस इटारसी लाया जाएगा। इस दौरान मरीजों के आने-जाने, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क है। आपरेशन के उपरांत मरीजों को चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर गुरुनानक फ्री डिस्पेंशरी के अध्यक्ष सुरेंद्र अरोरा, सचिव जसवीर सिंघ छाबड़ा, कोषाध्यक्ष दीप अरोरा, अशोक खंडेलवाल, शरद गुप्ता, जनक राजपाल सहित डॉ. एसपीएम शासकीय चिकित्सालय की स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।
भोपाल में 43 मरीजों के होंगे आपरेशन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








