इटारसी। मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई को मजदूर संगठन एक रैली निकालेंगे। भवन निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष नासिर खान ने बताया कि 1 मई को मजदूर दिवस पर एक रैली का आयोजन श्री द्वारिकाधीश मंदिर से किया जाएगा। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सराफा बाजार, जयस्तंभ चौक, रेस्ट हाउस, भारत टाकीज होकर तुलसी चौक पर समाप्त होगी। इसके बाद भगवान द्वारिकाधीश की आरती की जाएगी तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
मजदूर दिवस की रूपरेखा तैयार करने आज कमला नेहरु पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नासिर खान, रामा मानवतकर, भंवर सिंह, सुनील धुर्वे, जहीर अली, नारायण ठेकेदार, कन्हैया, संजय शेल्के, शेख सलीम, राजू कक्का अग्रवाल, संतोष मेहरा, आशीष यादव सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
मजदूर दिवस पर निकाली जाएगी रैली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








