---Advertisement---

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस गरिमामय रूप में मनाया

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। मध्यप्रदेश का 62 स्थापना दिवस समारोह जिले में सादगी एवं गरिमामय तरीके के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के अध्यक्ष कुशल पटेल ने ध्वजारोहण किया एवं प्रदेश की जनता के नाम प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। संदेश में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में बीते एक दशक में अधोसंरचना विकास के अभूतपूर्व कार्यों तथा मध्यप्रदेश की क्षमताओं, संभावनाओं, साफ नीयत व नीतियों के फलस्वरूप देश विदेश में मध्यप्रदेश को मिली एक नई पहचान का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सभी के सहयोग से हम मध्यप्रदेश को देश का सबसे विकसित प्रदेश बनाने में सफल होगें। उन्होने सभी प्रदेशवासियो को मध्य प्रदेश के 62 वे स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।
मुख्य अतिथि श्री पटेल ने मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के पश्चात् उपस्थित लोगों को मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प दिलाया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री पटेल ने शांती व समृद्धि के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में मुक्त विचरण के लिए छोडें। मुख्य अतिथि श्री पटेल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया तथा होशंगाबाद जिला पंचायत की ग्रामीण विकास पर आधारित पत्रिका विकास के बढ़ते कदम का विमोचन किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश गान व राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति सेमेरिटन्स स्कूल के बच्चों द्वारा की गई।

hbad11117 2
सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रम पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं रन फॉर यूनिटी के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

hbad11117

मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मुख्य अतिथि श्री कुशल पटेल ने पुलिस परेड ग्राउण्ड में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं प्रदर्शनी की थीम की भरपूर सराहना की। ग्राउण्ड में महिला बाल विकास विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, नगर पालिका, वन, रेशम, जनजाति कार्य विभाग, जिला पंचायत, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उद्यानिकी द्वारा अपनी योजना की प्रदर्शनी एवं स्टाल लगाये गये थे।
इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव, पुलिस महानिरीक्षक श्री आर.के.गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक श्री के.सी.भारद्वाज, कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द सक्सेना, संरक्षक एस.टी.आर. श्री एल.कृष्णमूर्ति, वन मंडलाधिकारी श्री विजय सिंह, सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री पी.सी.शर्मा, सहायक कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, एसडीएम मनोज उपाध्याय एवं जनप्रतिनिधियों में जनपद पंचायत होशंगाबाद की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश खंडेलवाल, कृषि उपज मंडी की अध्यक्ष श्रीमती जानकी मीना, पूर्व मंत्री श्री मधुकर राव हर्णे, आम नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी गण तथा पिं्रट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.