---Advertisement---

मरीजों को फल वितरित कर, मनाया स्थापना दिवस

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने 46वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संगठन के सदस्योंश ने स्थानीय जनसेवा रुग्णालय में मरीजों को फल वितरण किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। छात्र नेता हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि भाराछास छात्र हितों की लड़ाई और उनको उनका हक दिलाने के साथ ही सामाजिक कार्यों की लिए भी आगे आता है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष् पंकज राठौर ने कहा कि एनएसयूआई काँग्रेस की छात्र ईकाई है। छात्र हित के लिए संघर्ष, राजनितिक सामाजिक क्षेत्रों में युवा नेतृत्व की खोज व् पूर्ति प्राथमिक शुरूआत है। विक्रमादित्य तिवारी ने कहा कि हमारा संगठन शिक्षा,स्वास्थ्य, सामाजिक गतिविधि संचालित करता है।
इस अवसर पर सौम्य दुबे ने बताया कि आज एनएसयूआई अपना 46वा स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर सभी छात्र नेता सरकारी अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर उनका हाल चाल पूछने आये है।
इस आयोजन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष् पंकज राठौर,सम्राट तिवारी,शेष मेहरा, हिमांशु बाबू अग्रवाल,विक्रमादित्य तिवारी,ब्रजेश सेंगर,सौम्य दुबे,गौरव साहू,सर्वप्रीत सिंह भाटिया,वीर कुशवाहा,अनुभव भदौरिया,अर्जुन यादव,यश दुबे,अजय भदौरिया,गौतम सोलंकी,अजीत अहिरवार,ओमप्रकाश साकल्ले, अजय राजावत,ऋषभ मालवीय,राहुल दुबे,विकास ठाकुर,ऋषभ ,दिलीप अहिरवार,अतुल तिवारी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.