इटारसी। वैशाख पूर्णिमा के दिन शनिवार को भगवान बुद्ध के अनुयायियों ने उनकी जयंती मनायी। नयायार्ड स्थित बौद्ध विहार में बौद्ध धर्म को मानने वाले एकत्र हुए और पंरपरागत तरीके से भगवान बुद्ध को याद किया और भजन-कीर्तन किये। इस अवसर पर गौतम बुद्ध के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला गया।
संसार को विश्व बंधुत्व का संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध को शनिवार को उनके अनुयायियों ने उनकी जयंती पर याद किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में उनका विचार अपनाने की अधिक आवश्यकता है। इस दौरान बुद्ध के संदेश और उनके पंचशील सिद्धांतों का अनुसरण करने की बात कही। बता दें कि भगवान बुद्ध ने अहिंसा को सर्वोपरि बताया था। वह जीव हत्या के खिलाफ थे। वर्तमान में हिंसा और असमानता बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में उनके बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति कायम की जा सकती है। नयायार्ड स्थित बौद्ध विहार में बौद्ध अनुयायियों ने बुद्ध वंदना से दिन की शुरुआत की। इस अवसर पर भगवान बुद्ध के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

महात्मा बुद्ध के अनुयायियों ने मनायी जयंती
For Feedback - info[@]narmadanchal.com