इटारसी। युवक कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव की सहमति से प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी एवं प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष हर्षित गुरू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी व प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई की सहमति से जिले के युवा नेता उत्सव दुबे को प्रदेश युवक कांग्रेस में महा सचिव के पद पर नियुक्त किया है। श्री दुबे की नियुक्ति पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
महासचिव बने उत्सव दुबे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com