इटारसी।नव अभ्युदय संस्था द्वारा संचालित हाथ की कड़ाई का दो माह का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। गुरुनानक काम्प्लेक्स स्थित संस्था के कार्यालय में विगत दो माह से 30 महिलाओं और लड़कियों को हाथ की कड़ाई के सारे टांके, कुंदन वर्क, कांच का वर्क, पैच वर्क आदि ट्रेनर सुमन सक्सेना द्वारा सिखाया जा रहा था।
संस्था अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि आज के समय में एक बार फिर से हाथ की कड़ाई फैशन में है और रोजगार में भी इसकी संभावनाएं ज्यादा है। हाथ की कढ़ाई एक ऐसी कला है, जो कम दाम में ज्यादा मुनाफा दे सकती है। यह महिलाओं के अंदर एक आत्म विश्वास को पैदा करता है कि वो मुसीबत के समय इस कला के माध्यम से अपना परिवार चला सकती है। इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने वाली महिलाएं कमजोर और पिछड़े वर्ग से थी। प्रशिक्षण का समापन लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा लेकर किया। इनको प्रमाण पत्र भी वितरित किये जायेंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
महिलाओं को हाथ की कड़ाई का प्रशिक्षण दिया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com