इटारसी। ग्राम पथरोटा के राधिका गार्डन में राष्ट्रीय कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त दोनों महिला किसानों का सम्मान किसान एकता संघ ने किया। इस अवसर पर संगठन के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।
पथरोटा के राधिका गार्डन में किसान कंचन वर्मा और शिवलता मेहतो का सम्मान एक समारोह में किसान एकता संघ ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पट्टा, राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत गौर, राष्ट्रीय सह प्रवक्ता श्याम राठौर, प्रदेश मीडिया प्रभारी नवील वर्मा, प्रदेश संरक्षक रामविलास वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता जगदीश घनकारे, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र जाट, प्रदेश कोषाध्यक्ष बलवान वर्मा, प्रदेश सचिव रवि यादव, जिलाध्यक्ष जसवंत चौरे, गोपाल कृष्ण विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
महिला किसानों का सम्मान किया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






